Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

संत रविदास स्वरोजगार मेला का आयोजन बरखेड़ा भोपाल में

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-संत सेवा रविदास सेवा संस्थान एवं गुरू रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती एवं संत रविदास स्वरोजगार मेला और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सर्व समाज सामुहिक विवाह का आयोजन बरखेड़ा भोपाल में किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कहा कि सरकार हर युवा को कौशल संपन्न बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क और विभिन्न आईटीआई के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। श्री टेटवाल ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में भी बताया।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने संत रविदास स्व रोजगार मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिये सभी लोग मिलकर कार्य करें। मंत्री श्री अहिरवार ने युवाओं से कहा कि विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य सरकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply