Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

गौवंश की हत्या  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। गौवंश हत्या की सूचना रविवार को हिंदू संगठन के सदस्यों को लगी तो वह पुलिस के साथ स्थानीय नौसराबाद कालोनी ग्राउंड क्षेत्र में पहुंचे। जहां मौके पर कुछ ब्लड व गोबर पड़ा मिला है। हिंदू संगठन के सदस्यों ने गोवंश की हत्या की आशंका जताई। फिलहाल स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि ब्लड व गोबर कौन से पशु का है। पुलिस ने मौके से ब्लड व गौबर का सेंपल लिया है। जिसे जांच के लिए लेब भेजा जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी दिशेन अग्रवाल ने बताया कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र की घटना है। नौसराबाद कालोनी स्कूल के पास ग्राउंड की सूचना मिली थी मौके से ब्लड व गोबर के सैंपल लिए परिक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।विश्व हिन्दू गौरक्षा प्रमुख रमेश कौशल ने बताया कि नौसराबाद बाद क्षेत्र से गोवंश काटे जाने की सूचना मिली थी। उसके बाद हम मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने मौके से ब्लड व गोबर का सैंपल लिया है जो जांच के लेब भेजा जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply