
विकास पवार बड़वाह– बसंत पंचमी के अवसर पर शहर में मालवी गारी भारुड समाज का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का बुधवार को विशाल आयोजन हुआ। जहा करीब 24 जोड़ों ने विधिवत पूर्वक विवाह कर एक-दूसरे के हमसफर बने। सम्मेलन का आयोजन आर्दश भारुड समाज धर्मशाला और तिलभांडेश्वर मंदिर परिसर में हुआ। समाज के वरिष्ठ गणेश पटेल और रोहित पटेल ने बताया कि यह सम्मेलन का द्वितीय वर्ष है।इस सम्मेलन के लिए तमाम व्यवस्था की गई । जो एक निजी विवाह समारोह के दौरान आवश्यक होती है। बताया कि वर.वधुओ को शासन से मिलने वाली राशि के अलावा सामाजिक स्तर पर दहेज भी दिया गया। वही सम्मेलन में शामिल हुए हजारों समाज जनों के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग पंडाल बनाकर बैठने की व्यवस्था रही।

सांसद और विधायक ने आशीर्वाद के साथ नगद राशि देने की घोषणा —
सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक सचिन बिरला,
महेश्वर विधायक राजकुमार मेव भी शामिल हुए। जिन्होंने मंच से सभी वर.वधु को आशीर्वाद देकर 49 हजार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर विधायक बिरला ने कहा की शादी के बाद हर वधु को अपने खर्चे के लिए पैसो की जरूरत होती है ।इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सभी वधु के खाते में 49 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी ।सांसद पाटिल ने कहा की सामुहिक विवाह हर परिजन के लिए कम खर्चे का विवाह है ।जिससे फिजूल खर्चों पर रोक लगती है । इस मौके पर विधायक सचिन बिरला ने समाज को पाच लाख रुपए देने के साथ ही विवाह सम्मेलन समिति को 21 हजार रुपए की राशि देने की मंच से घोषणा की ।इस अवसर पर विधायक बिरला ने कहा की हर सास को बहु को बेटी मानना चाहिए ।वही हर बहु को अपनी सास को मां मानना चाहिए ।ताकि उनका जीवन सुखमय व्यतीत हो ।

Views Today: 2
Total Views: 214

