चिप्स का लालच देकर 4 साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर देवास:-जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के गांव हतनोरी में 4 साल की बालिका को चिप्स का लालच देकर एक आरोपित ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

आरोपित को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने भेजा जेल

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित की उम्र 49 साल है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

बालिका ने मां ने दर्ज करवाई मामले की श‍िकायत

पुलिस के अनुसार घटना कुछ दिन पुरानी है जिसमें बालिका की मां द्वारा शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई गई। आरोपित का नाम रमेश बछानिया है और वो हतनोरी का ही निवासी है। वो चिप्स दिलाने का लालच देकर बालिका को अपने घर ले गया था। बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया आरोपित की बालिका के परिवार से जान-पहचान थी, उसका घर आना-जाना भी था।

155 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!