Skip to content
Saturday, 31 October 2026
उज्जैन

उज्‍जैन-इंदौर रेलवे स्टेशन पर जल्द वीआर तकनीक से यात्री देख सकेंगे महाकाल भस्म आरती

2 min read
Text Size:

नोखा तीर अनोखा तीर:-अदेशभर से उज्जैन आने वाले यात्रियों को अब जल्द ही रेलवे स्टेशन पर ही बस्मा आरती में शामिल होने का अनुभव हो सकेगा। निजी कंपनी वर्चुअल रियलिटी की सुविधा स्टेशन पर उपलब्ध करवा सकेगी। तकनीक से यात्री निर्धारित शुल्क चुकाकर ऐसा अहसास कर सकेंगे, जैसे कि वह भगवान महाकाल के पास खड़े होकर ही आरती देख रहे हैं। रेलवे दो साल के लिए कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी ने निर्धारित राशि जमा कर दी है। रेलवे ने कंफर्मेशन लेटर भी जारी कर दिया है। कंपनी जल्द सेवा शुरू करेगी।

रोजाना 1800 लोगों को भस्म आरती में प्रवेश

देशभर से महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की कामना होती है कि वह भोर में मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दर्शन करे। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा रोजाना होने वाली भस्म आरती में प्रवेश के लिए आनलाइन, आफलाइन और प्रोटोकाल के माध्यम से रोजाना 1800 लोगों को भस्म आरती में प्रवेश मिल पाता है।

उज्जैन व इंदौर रेलवे स्टेशन पर वीआर तकनीक से भस्म आरती की सुविधा

हजारों भक्त भस्म आरती में सम्मिलित होने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे भक्त जो आरती को देखना चाहते हैं, उनके लिए रेलवे प्रशासन उज्जैन व इंदौर रेलवे स्टेशन पर वीआर तकनीक से भस्म आरती देखने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। वीआर हेडसेट को सिर पर पहना दिया जाता है। इससे वह चाहे तो 360 डिग्री घूमकर भी मंदिर के अंदर का अहसास कर सकते हैं। डिवाइस थ्रीडी माउस की तरह काम करेगा और छह डिग्रियों में मूवमेंट करेगा।

दो साल के लिए 21 लाख रुपये का ठेका 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निजी कंपनी को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। दो साल के लिए कंपनी के 21 लाख रुपये में ठेका दिया है। कंपनी ने राशि जमा भी करवा दी है। रेलवे ने इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जगह भी तय कर दी है। कंपनी ही शुल्क तय कर यात्रियों को सुविधा देगी। महाकाल मंदिर की भस्म आरती के अलावा ओंकारेश्वर मंदिर और मांडू के भी दृश्य यात्री देख सकेंगे। उज्जैन के अलावा इंदौर स्टेशन पर भी यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply