Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नागरिक वितरित दवा का अवश्य सेवन करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने फ़ाईलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में शुभारंभ किया। फाईलेरिया की दवा खाने में लोगों की हिचकिचाहट दूर करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सबसे सर्वप्रथम स्वयं दवा खाई। उन्होंने कई लोगों को दवा खिलाकर अभियान में सहभागी बनाया। प्रदेश में फ़ाईलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 10 फरवरी से 23 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मच्छर जनित रोग है जिसके कीटाणु रात में सक्रिय होते हैं। फाईलेरिया के कीटाणु एक बार शरीर में आने के बाद लंबे समय तक शरीर में बने रहते हैं। शरीर के कमजोर होने पर उनका प्रकोप होता है। वर्ष में एक बार दवाओं का सेवन कर फाईलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने दो साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाईलेरिया की दवा अवश्य खिलाने के निर्देश दिये।

प्रदेश को फ़ाईलेरिया मुक्त बनाने सघन मॉनिटरिंग करें

उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र के आमजन से फाईलेरिया दवा अवश्य खाने की अपील की है। एक बार दवा खाने से इसके प्रकोप से बचा जा सकता है। उन्होंने अभियान की सघन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। जिससे इस अभियान के बाद प्रदेश से फाईलेरिया का पूरी तरह से उन्मूलन हो जाए।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply