Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर की सड़क पर ‘हरे राम…हरे कृष्णा’ गाते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नेताओं ने भी मिलाए सुर, देखें वीडियो

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:- भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के चलते शनिवार को राऊ पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा नेताओं के साथ प्रभात फेरी निकाली और हरे-राम..हरे कृष्णा की धुन गाते हुए गांव का भ्रमण किया। विजयवर्गीय के साथ भाजपा नेता जीतू जिराती सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते कैलाश विजयवर्गीय राऊ के ग्राम तिल्लौर खुर्द पहुंचे थे, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन कर भाजपा नेताओं के साथ प्रभात फेरी निकाली और राम-कृष्‍ण धुन भी गाई।

एक्‍स हैंडल पर किया पोस्‍ट

वहीं प्रभात फेरी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर कहा कि ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी जुटे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” के तहत आज इंदौर लोकसभा क्षेत्र के ग्राम तिल्लौर खुर्द (राऊ) में मंदिर में दर्शन पूजन कर अपने दिन की शुरुआत की। तत्पश्चात स्थानीय जनों के साथ प्रभात फेरी में सहभागिता कर प्रभु का गुणगान किया। रामधुन से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।

 

 

 

 

 

 

भाजपा चला रही गांव चलो अभियान

बता दे कि शहर के अलावा अब गांव तक अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने के लिए भाजपा  गांव चलो अभियान चला रही है। पार्टी इसके माध्यम से कार्यकर्ता को गांव तक मोबलाइज करना चाहती है। अभियान में नौ से 11 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में 24 घंटे बिताएंगे और पूरे प्रदेश में गांव एवं नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर ‘गांव चलो अभियान’ के माध्यम से उतारकर भाजपा ने 58 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply