अनोखा तीर इंदौर:-कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज खनिज विभाग के अमले द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अमले द्वारा ग्राम ओरंगपुरा तहसील देपालपुर में निजी भूमि से बिना अनुमति मिट्टी का अवैध उत्खनन / परिवहन करने पर खनिज विभाग के अमले द्वारा कार्यवाही की गई । जिसमें दो जेसीबी मशीन और चार डंपरों को जप्त किया गया है। इन वाहनों पर मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही







