खनिज के अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और अवैध भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी कमलेश ने बताया कि शनिवार रात को जिले के हरदा, टिमरनी और खिरकिया तहसील अन्तर्गत रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान जिला मुख्यालय के छोटी हरदा में रेत का परिवहन करते पाया गया। डम्पर के चालक से पूछताछ करने पर रेत मनोहरपुरा घाट से भरकर लाना बताया गया। चालक के पास अभिवहन पास नहीं होने से डम्परमय रेत जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा टिमरनी तहसील अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और खनिज अधिकारी द्वारा बघवाड और बिच्छापुर रेत खदान का निरीक्षण रात में किया गया। जांच के दौरान ग्रामों में रेत का उत्खनन एवं परिवहन नहीं पाया गया। इसके अलावा खिरकिया तहसील अन्तर्गत जांच के दौरान एक 12 चक्का डम्पर द्वारा बिना अभिवहन पास के रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। डम्पर को पेट्रोल पंप के पास खंडवा रोड से जप्त कर थाना खिरकिया में खड़ा किया गया।

346 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!