Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

पुलिस पर दबाव बनाकर दर्ज कराया झूठा प्रकरण  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में 25 जनवरी को किसान के खेत में हुई मिर्ची चोरी की घटना के बाद जब किसान ने काम करने वाले मजदूर को पकड़ा और टिमरनी थाने की हंड्रेड डायल को बुलाया, लेकिन जब तक काम करने वाला मजदूर चोर मौके से भाग गया और उसी के परिजनों और आदिवासी नेताओं के द्वारा 26 जनवरी को रात्रि में टिमरनी थाने पहुंचकर पुलिस के ऊपर दबाव बनाकर झूठा प्रकरण 376 का दर्ज कराया गया। जब टिमरनी पुलिस के द्वारा युवती को हरदा मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर युवती ने डॉक्टर श्रीमती संध्या नेमा को मेडिकल जांच करने से मना कर दिया और कहा कि मेरे साथ कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ है। इसलिए मैं जांच नहीं कराऊंगी। पुलिस की झूठी रिपोर्ट और आदिवासियों के द्वारा किए गए झूठे प्रकरण दर्ज को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सोमवार को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण हरदा पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देंगे और तीन दिनों में पुलिस ने यदि झूठे प्रकरण को शून्य घोषित नहीं किया गया तो 3 दिन बाद नेशनल हाईवे पर चक्का जाम धरना प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायकों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply