Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

किसान को जान से मारने की धमकी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खेतों में जाने का मार्ग अवरूद्ध करने की शिकायत और सेंटर लाइन पर रोड न बनाते हुए गलत अलाइनमेंट पर रोड निर्माण एवं हरदा नगरीय क्षेत्र में भू-स्थलों पर ब्लैक स्पॉट निर्मित होने की जानकारी देना जैसे अन्य किसान हितों के मुद्दे उठाने वाले किसानों की आवाज को दबाने का काम पाथ कंपनी वाले कर रहे हैं। 27 जनवरी को किसान संजय भायरे को गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत कर एफआईआर की मांग हरदा थाने में संजय भायरे द्वारा की गई है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी किसानों को धमकाने के मामले में पाथ कंपनी के अधिकारी आरके लार्ड की शिकायत टेमागांव थाने में की गई थी, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे किसान संजय भयरे एवं उनका परिवार भय के माहौल में हैं।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply