अस्पताल को एएनएम ने बनाया ब्यूटी पार्लर, वीडियो सामने आया तो सीएमएचओ ने हटाया, देखें वीडियो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर देवास:- जिले के क्षिप्रा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक एएनएम का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मैडम ने अस्पताल को ब्यूटी पार्लर बना डाला। वीडियो वायरल होने के बाद एएनएम को जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा. विष्णुलता उईके ने कारण बताओ नोटिस थमाकर क्षिप्रा से हटाकर लोहार पीपल्या में पदस्थ कर जांच शुरू कर दी है। एएनएम का नाम नीलिमा परमार है।

अस्पताल में मरीजों का इलाज करने और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी इनके कंधों पर है, लेकिन ये सजने संवरने में मशगूल हैं। देखिये वीडियो में किस कदर मोहतरमा के बालों को रंगा जा रहा है। मालिश हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है जिसे स्टाफ के द्वारा ही बनाया गया है। मैडम आए दिन आशा कार्यकर्ताओं से बालों को रंगवाती थी। सीएमएचओ ने नीलिमा परमार का दो माह का वेतन काटकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!