Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कांग्रेस ने किया मौन धरना प्रदर्शन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से प्रारंभ हुई है, जो मणिपुर, नागालैंड अरूणाचल की सफलतापूर्वक यात्रा कर चुके है और अब असम में प्रवेश किया है। लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है। हमारे देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए न्याय (न्याय) की मांग करने के तद्देश्यों को लेकर की जा रही है। अफसोस की बात है कि भाजपा के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा असम में इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई हंै। इन उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को हटा दिया गया तथा जानबूझकर बीजेपी की भीड़ इक_ा की गई। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडों यात्रा के काफिले पर कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों, गुण्डो द्वारा न्याय यात्रा पर हमला किया गया है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने तथा भारत जोड़ों न्याय यात्रा की सफलता से घबराकर इस तरह के हमले किए जा रहे है। जिसके विरोध में हरदा में घंटाघर पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मौन धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष असम के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार की सदबुद्धि हेतु मौन धरना दिया गया। हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा घबरा रही हैं। राहुल गांधी जनप्रिय नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं। इस दौरान गौरीशंकर शर्मा, विजय सूरमा, आमिर पटेल, सुरेन्द्र सराफ़, मुन्ना पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, कैलाश चतुर्वेदी, रमेश सोनकर, संजय दिशोरे, सत्यनारायण राजपूत, मुकेश कलवानिया, गोरेलाल सिसोदिया, राघवेंद्र पारे, अंकित भाटी, सूरज सिंह राजपूत, रूपेश पटेल, महेश मालवीय, कैलाश पटेल, संजु ढोके, संदीप गौर, महेश राठौर, सुमेर सिंह, रामनारायण निवारे, संतोष चौरे, संजय पांडेय सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply