दीपोत्सव की तरह मना प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 22 जनवरी को सम्पूर्ण देश रामलला प्रतिष्ठा की भक्ति में लीन रहा। दीवाली सा माहौल दिन भर बना रहा। रामरूपी भक्ति में हरदा के वृद्धाश्रम में समाजसेवी महिलाओं ने एक दीपक राम का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम से जुड़ी अंजू भायरे ने बताया कि सम्पूर्ण देश में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हरदा नगरी में भी दिवाली सा माहौल था। वही हरदा के वृद्धआश्रम के वृद्धजन अपने परिवारजनों से दूर रहे हैं। वह लोग इस माहौल से अछूते ना रहे इसी उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर्षोल्लाह से आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान राम की प्रतिमा के समीप रंगोली बनाकर पुष्प अर्पित किए और सभी वृद्धजनों ने एक-एक दीपक राम नाम का जलाया। कार्यक्रम में हरदा के गायक सुदीप मिश्रा, राम नेमा, निशांत राजपूत ने भक्तिमय गीतों को गाया। इस दौरान विभूति गौर, वंदना दोगने, सुमन राठी, नैना नेमा, अनिला बजाज, ऋतु नंदवाना सहित सभी वृद्धजन उपस्थित रहे

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!