Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रत्येक मंगलवार की तरह आज भी जिला पंचायत के सभा कक्ष में नागरिकों की समस्याएं अधिकारियों ने सुनी, और उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के साथ साथ संयुक्त कलेक्टर केसी परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग के निर्देश पर जनसुनवाई में जीवनम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा सहित अन्य अधिकारियों व नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान जनसुनवाई में आए अधिकारी कर्मचारियों व नागरिकों की ब्लडप्रेशर, शुगर, एवं एच. बी. जांच की गई। शिविर में कुल 41 व्यक्तियो की स्क्रीनिंग की गई, जिसमे ब्लड प्रेशर के 14, शुगर के 5 मरीज पाये गये तथा 10 मरीजों में एचबी कम पाया गया।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply