Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के कई विद्यालयों के छात्र सम्मिलित हुए। चित्रकला के विषय थे- चंद्रयान, खेलों में भारत की बढ़त और विकसित भारत यह सारे विषय हम सभी को कुछ नया करने को प्रेरित करते हैं। आज भारतवर्ष की चंद्रयान पर सफलता के गुणगान सारा विश्व गा रहा है, खेलों में भी भारत ने अपना लोहा मनवा लिया है। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से प्रथम स्थान पर कु.निशाबा अशफाक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा द्वितीय, कुमारी रिहाना कन्या हाई स्कूल हरदा एवं तृतीय स्थान पर पलक उपाध्याय सनफ्लावर स्कूल हरदा रही। कनिष्ठ वर्ग से प्रथम स्थान अनुष्का चौहान, द्वितीय भूमि बगगन एवं तृतीय स्थान पर पलक उपाध्याय रही। प्रिंसिपल पीके कोरी द्वारा सभी विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। चित्रकला के जांच प्रभारी श्रीमती शोभा राय डॉ.बीआर अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा एवं कैलाश चौधरी कला शिक्षक सनफ्लावर हायर सेकेन्ड्री स्कूल, पायल गुस्साई केन्द्रीय विद्यालय हरदा से थे। सभी छात्रों ने प्रतियोगिता को बड़ा सराहा।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply