Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं टॉस कराई गई। जिसमें लाड़ली टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सुकन्या टीम एवं लाडली टीम ने मैच खेला। सुकन्या टीम की कप्तान सुश्री अंजलि प्रजापति एवं लाडली टीम की कप्तान सुश्री कनक सोलंकी रही। सुकन्या टीम ने लाडली टीम को मैच हराया एवं पुरस्कार प्राप्त किया। सुकन्या टीम ने छ: ओवर में कुुल 62 रन बनाए जिन्हे लाड़ली टीम मात्र 49 रन बना सकी। सुकन्या टीम की खिलाड़ी दीपिका वर्मा ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्राप्त किया। सहायक संचालक डॉक्टर राहुल दुबे द्वारा पुरुस्कार वितरित किए गए, पर्यवेक्षक सोनाली गौर, निखत खान, मानबिंदु श्रीवास, रेखा गोर एवं श्रीमती सलमा खान जिला समन्वयक खेल एवं यूवा कल्याण विभाग उपस्थित रहे। यह मैच जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने ग्राउंड पर हुआ।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply