Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

योग प्रशिक्षक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होंगे सम्मानित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आयुष विभाग हरदा अंतर्गत ग्राम बिच्छापुर में संचालित हेल्थ एण्ड वैलनेस केन्द्र में कार्यरत योग प्रशिक्षक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाने हेतु रक्षा मंत्रालय के द्वारा दिल्ली आमंत्रित किया गया है। प्रदेश में आयुष विभाग के 562 हेल्थ एण्ड वैलनेस केन्द्र संचालित है। जिसमें से 26 योग प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें हरदा जिले से लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा को चयनित किया गया है। दिल्ली में प्रथम कार्यक्रम महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में होना है। कार्यक्रम पश्चात रात्रि में लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ भोज में शामिल होंगे। लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए जिला आयुष अधिकारी हरदा डॉ. अनिल वर्मा को विशेष धन्यवाद प्रेषित किया है। श्री विश्वकर्मा ने संस्था प्रभारी डॉ. सूरज कवड़े, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती डिम्पल फुलमाली, श्रीमति ब्रजवाला सूर्यवंशी एवं रघुवीर प्रसाद शर्मा ने शुभकामनाएं दी है। लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा 24 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply