Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति ने निकाली शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन के अवसर पर नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जो खेड़ापति मंदिर से घंटाघर, चांडक चौराहरा, टांक चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा में राम, लक्ष्मण, माता जानकी, हनुमान जी ओर वानर सेना की झांकी संजाई गई थी। भक्त हाथों में भगवा झंडे लिए हुए थे। जयश्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। मोहल्ले के हेमंत मोराने ने बताया कि यात्रा मार्ग पर अनेकों जगह सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने अपने मंच लगाकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की धुन भजनों पर राम भक्त उत्साह के साथ नृत्य कर रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। रात्रि में खेड़ापति हनुमान मंंदिर को भव्य सजाया गया तथा महाआरती की गई। घरोंघर दीप प्रज्वलित कर गलियों में रोशनी कर पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं ओर पुरूष शामिल थे।

227 Views
What do you think?

Leave a Reply