Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

बालाजी इंजीनियर्स परिसर हुआ राममय

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। सोमवार को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप स्थित प्रतिष्ठान मैसर्स बालाजी इंजीनियर्स के परिसर मे सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय लोगो के साथ साथ मैसर्स बालाजी इंजीनियर्स मे कार्य करने वाले कर्मचारियों ने भाव भक्ति से भाग लिया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सनातन संस्कृति में कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने हनुमान व रामभक्ति के भजनों में सराबोर होकर माहौल को राममय बना दिया। सुंदरकांड के बाद प्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ निकटवर्ती ओद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कार्मिकों के साथ आमंत्रित अतिथि में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान में सजावट भी की गई थी। मैसर्स बालाजी इंजीनियर्स व मैसर्स झालानी इंटरप्राइजेज़ के मालिक ऋषि झालानी ने बताया कि वे बालाजी के बड़े भक्त है और उन पर बालाजी की उन पर बड़ी कृपा है। इस नाते वे समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply