शिविर में आईटीआई के 77 छात्रों के लर्निंग लायसेंस बनाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय युवा दिवस व मकर संक्रांति के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा में सोमवार को एक दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा शरद कुमार मालवीय ने बताया कि शिविर में कुल 77 छात्र प्रशिक्षणार्थियों के लर्निंग लायसेंस बनाए गए। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी राकेश कुमार अहाके व प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा उपस्थित थे।

174 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!