महा अभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में राजस्व महाअभियान आज से प्रारम्भ हो चुका है, जो आगामी 29 फरवरी तक जारी रहेगा। प्रदेश के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व भू-अभिलेख के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि इस अभियान के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कराएं। हरदा कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार तथा अधीक्षक भू-अभिलेख भी मौजूद थे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान निर्देश दिए कि कलेक्टर अपने अपने जिले के गांवों का दौरा कर राजस्व अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि इस महा अभियान में के दौरान गांव में राजस्व रिकॉर्ड का बी-1 का वाचन पटवारी कर रहें है कि नहीं। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान वे स्वयं और प्रमुख सचिव राजस्व सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रदेश के जिलों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे। इस दौरान राजस्व महा अभियान संबंधी गतिविधियों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित राजस्व अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस बात का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करें कि समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग के लिए समग्र वेब पोर्टल एमपी ऑनलाइन या सीएसई के कियोस्क के माध्यम से समग्र में आधार की ई-केवाईसी कराने की सुविधा महा अभियान के दौरान नागरिकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

206 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!