Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

जगह-जगह हो रही वाहन चैकिंग से आमजन परेशान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है, जिससे शहरी एवं ग्रामीणजन परेशानी का सामना कर रहे हैं। पुलिस चेकिंग देख जनता इधर-उधर भागती है, किसी को डॉक्टर को दिखाना है, किसी को दवाई लेने जाना है, तो किसी को रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने जाना है और भी अत्यंत जरूरी काम के लिए आदमी निकलता है और पुलिस द्वारा रोक लिया जाता है। जिससे कॉलेज के बच्चों, महिला पुरुष सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त वाहन चेकिंग को सुनिश्चित समय एवं शहरी सीमा पर किया जाए, इस हेतु पुलिस को सद्बुद्धि देने हेतु क्षेत्र के विधायक रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय राजपूत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष योगेश चौहान, व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संजय कमलचंद जैन, सुरेंद्र सराफ, महेश वकील, संतोष अग्रवाल, शैलेंद्र जोशी, पार्षद अक्षय उपरीत, रमेश सोनकर सहित सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पुलिस विभाग को सद्बुद्धि देने हेतु धरना प्रदर्शन किया। विधायक श्री

दोगने ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हरदा, खिरकिया, टिमरनी, हंडिया में सब जगह चेकिंग कर की जा रही है। जबकि प्रशासन को एक जगह कहीं भी जिले में चेकिंग करना चाहिए। वह चेकिंग उन वाहनों की जाए जो डंपर चल रहा है ओवर लोड है जिनके फिटनेस पेपर नहीं है। बस जिनमें किराया सूची नहीं है। गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है। ड्राइवर का लाइसेंस नहीं है उन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। जहां सैकड़ो गाड़ियां बिना फिटनेस के बिना परमिशन के बिना परमिट के चल रही है प्रशासन उस और ध्यान दें। जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में इतनी चेकिंग कहीं नहीं चल रही, जितनी हरदा में चल रही है। यह आम जनता से सरेआम लूट और अवैध वसूली बंद की जाए।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply