Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

समावेशी क्रिकेट टूर्नामेंट

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मिक्स जेन्डर क्रिकेट समावेशी कप 2024 का कल स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर समापन हुआ। पूरे जिले से शामिल 56 टीमों के बीच पहले 4 राउंड के मुकाबलों के बाद ग्राम चिराखान, उनडाल, खेड़ीपुरा और निमाचा टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई बनाई। सेमी फाइनल मुकबला में उंढाल ने चिराखान को व निमाचा ने खेड़ीपुरा को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। फाइनल मुकाबला से पहले जेंडर समानता की मशाल लिए लड़के लड़कियों ने पूरे ग्राउंड में फ्लैग मार्च कर हक हैं समान, सभी का है मैदान का संदेश दिया। फाइनल मुकाबला निमाचा और उंढाल के बीच खेला गया। जिसमें निमाचा ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी ओर उढाल ने पहलें बल्लेबाजी करते हुए शिवानी के महत्वपूर्ण 23 रन की मदद से निमाचा को 68 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूजा और शिवानी की शानदार गेंदबाजी ओर टीम के क्षेत्ररक्षण की मददसे उंढाल ने निमाचा को 59 रन पर आल आउट कर फाइनल के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता को 10 हजार, तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीम को 5-5 हजार की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वही सभी टीम को 500 रुपये और क्रिकेट किट प्रदान की गई।

इस पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज 189 रन और 4 विकेट के साथ टीम निमाचा से पिंकी रही। बेस्ट बॉलर का खिताब खेड़ीपुरा टीम से 14 विकेट के साथ मानसी को मिला है। बेस्ट कीपर सिराली टीम से युवराज रहें। बेस्ट फील्डिंग की ट्राफी उढाल टीम से अभिषेक को दिया गया। बेस्ट कैच के लिए फाइनल में अपनी टीम के लिए बाउंड्री लाइन पर पूजा द्वारा लिए गए कैच को चुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में राजेश वर्मा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरदा, खुदिया पंचायत सरपंच राहुल शाह, मोहन समारोह परिसर, गोविंद पालीवाल, संजय ढाका, विमल जाट, सह संस्थापक विष्णु जायसवाल शामिल रहे। इस टूर्नामेंट में सफल आयोजन में स्वयंकसेवक अमन वर्मा, नीलेश, जगदीश, शाहिल, विराट, पहलाद, प्रवीण और पूरी सिनर्जी संस्थान टीम ने भूमिका निभाई।

271 Views
What do you think?

Leave a Reply