संक्रांति पर्व मनाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सूर्य के उत्तरायण होने एवं मकर राशि में प्रवेश करने का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं ने सुहाग सामग्री भेंट की, वहीं स्नान दान भी किया। इस दौरान नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सुबह सूर्य उदय से पूर्व सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर सुहाग सामग्री भेंट की। आयोजक श्रीमती सरोज शैलेंद्र जोशी ने इस दौरान 321 सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर सुहाग सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया कि माता पार्वती द्वारा मकर संक्रांति पर सुहाग सामग्री प्रदान करने का उल्लेख है, उनके आशीर्वाद से, सुहाग अमर रहने की कामना से यह पर्व मनाया जाता है। श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि शीत ऋतु में इस दौरान सुबह धुंध होने के कारण इसे धुंधर मास कहा जाता है। वहीं आयोजन को स्थानीय बोलचाल में धुंधर मास की गवरनी कहा जाता है। महिलाओं द्वारा यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।

199 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!