जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया दीवार लेखन

 

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के द्वारा दिए गए कार्यक्रम की कड़ी में 13 जनवरी से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला केंद्र मंडल पर किया जाना सुनिश्चित किया गया था। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल का दीवार पर लेखन करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री देवीसिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, अजय शर्मा, कमल सोनी, संतोष कट, गजानंद डाले, रविशंकर बेनिवाल, दिनेश मौर्य उपस्थित रहे।

80 Views

Leave a Reply