भाजपा का मिशन 2024… हितग्राहियों से संपर्क करेंगे विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:- भाजपा ने मिशन-2024 की तैयारी के लिए केंद्र की योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संपर्क की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों की लोकसभावार सूची के आधार पर क्षेत्र के सांसद-विधायक और निकाय, जनपद व जिला पंचायत के सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि इनसे प्रत्यक्ष संपर्क साधेंगे।

इसके अलावा भाजपा सरकार के एक मंत्री को भी लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम अनुकूल आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, लेकिन अब इस जीत की खुमारी से निकलकर लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करनी है।

मार्च में आचार संहिता लगने की संभावना है। इसे देखते हुए भाजपा की कोशिश है कि चुनाव प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां जल्द शुरू कर मार्च से पहले पूरी कर ली जाएं। इसके अलावा पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले चलाए जाने वाले अभियान भी इसी महीने शुरू करने के प्रयास में है।

हर लोकसभा सीट पर संगठन की ओर से एक नेता और सरकार बनने पर एक मंत्री को चुनाव प्रभारी बनाया जाएगा। पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से केंद्र की योजनाओं के हितग्राहियों की सूची बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है।

छिंदवाड़ा की अलग से तैयारी

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा सीट पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने पहले से ही दिग्गज नेताओं को तैनात कर रखा है। गृह मंत्री अमित शाह की टीम इन क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रही है। टीम कई बार क्षेत्र का दौरा भी कर चुकी है।

आचार संहिता के पहले होंगी बड़ी घोषणाएं

सूत्रों के ही मुताबिक मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की संभावना है। पार्टी इससे पहले मतदाताओं के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

247 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!