समवेशी क्रिकेट टूर्नामेंट, हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मिडिल स्कूल ग्राउंड पर मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आज एक अद्भुत-अनोखा मौका आया। सिनर्जी संस्थान हरदा ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है, जो समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने का एक कदम है। यह टूर्नामेंट 60 गांवों के लड़कों और लड़कियों को एक साथ लाने का प्रयास है। इसका आज दूसरा लीग मैच हरदा, सल्याखेड़ी और रहटगांव, कुमरूम में आयोजित हुए जिसमें से हरदा में कराए गए मैच में 11 टीमो ने भाग लिया और इनमें से एक टीम में 4 लड़के और 7 लड़कियां खेल रही हंै। इससे न केवल खेल क्षेत्र में समानता का संदेश दिया जा रहा है, बल्कि यह एक संदेश कि कोई भी समाज में किसी भी कारण से प्रतिबंधित नहीं हो। टूर्नामेंट के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन का भी साधन है। इस दौरान जो उत्साह और ऊर्जा देखी गई, वह एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाता है। समाज में लड़कियों के खेलने को लेकर अभी भी कई धारावाहिक मान्यताएं हैं, लेकिन यह टूर्नामेंट इसी सोच को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लड़कियों का प्रदर्शन न केवल मैदान में, बल्कि समाज में भी एक नई सोच की बुनियाद रख रहा है। समवेशी कप नामक इस टूर्नामेंट ने सिद्ध किया कि खेल में जेंडर का कोई महत्व नहीं होता। खेल का मौजूदा प्रतिबंध और सोच को तोड़कर, यह टूर्नामेंट समाज में बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत बन है। इस टूर्नामेंट में पहलें राउंड की विजय टीम द रॉकस्टार्ट खिरकिया 8 विकेट से, उभरते सितारें निमाचा कला 40 रन से, एकता बेड़ागांव 5 विकेट, गेम चेंजर ऑफ खेड़ीपुरा 9 रन से रहे। आगामी सेकेण्ड राउंड कल मिडिल स्कूल मे खेला जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

error: Content is protected !!