Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

संकल्प यात्राÓ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को जिले के ग्राम नकवाड़ा, सिरकम्बा, बरखेड़ी, मनियाखेड़ी व सोहागपुर पहुंची। संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम नकवाड़ा व सिरकम्बा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत शामिल हुए। ग्राम नकवाड़ा में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। गांवों में प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान कृषि विभाग द्वारा खेतों में नेनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया और किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए। शिविरों में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाए गए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply