विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे राज्यपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खरगोन। नववर्ष के प्रथम दिन मुख्यमंत्री ने खरगोन पधार कर निमाड़ क्षेत्र को महत्व दिया। इसी प्रकार 5 जनवरी को पुन: खरगोन जिले को राज्यपाल मंगू भाई पटेल के आतिथ्य का सौभाग्य प्राप्त होगा। जानकारी के अनुसार राज्यपाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होने ग्राम पंचायत लाड़वी के ग्राम केरियाखेड़ी में पधार रहे हैं। वह 5 जनवरी को प्रात: 11 हेलीकॉप्टर से केरियाखेड़ी स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के पास निर्मित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कन्या शिक्षा परिसर के मैदान में ग्रामजनों के मध्य पहुंची भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु बुधवार को सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सहित तथा जिले के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत के तहत नल जल मिशन ग्राम लड़वी में पूर्ण होना, अन्य 5 ग्रामों में स्वीकृत होना एवं पाइप डालने के कार्य पर संतुष्टि व्यक्त की। कलेक्टर श्री शर्मा ने विकासखंड के लगभग 300 टीवी मरीज हेतु निक्षय मित्र तत्काल बनाए जाने एवं स्वयं को भी निक्षय मित्र बनाए जाने का प्रस्ताव दिया। टीवी मरीजों को विशिष्ट भोजन/पोषण आहार की आवश्यकता हेतु निक्षय मित्र बनाए जाते हैं जो संबंधित मरीजों के पोषण का 6 माह का व्यय प्रदान करता है। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस पूर्ण कार्य में सबको जोड़कर शत प्रतिशत निश्चय मित्र बनाने का लक्ष्य दिया।

विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

महामहिम के अवलोकन हेतु विभिन्न विभाग जिसमें कृषि विभाग का ड्रोन सिस्टम से दवाई छिड़काव का प्रदर्शन, वानिकी विभाग का खरगोन जिले के विशिष्ट फल थाई अमरूद, जैविक खेती का प्रदर्शन एवं अन्य विभाग की प्रदर्शनी लगेगी।

लाभाथी अपने शब्दों में बताएंगे, मेरी कहानी मेरी जुबानी

महामहिम के समक्ष विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना आदि के लाभार्थी एवं अपने शब्दों में अपने विकास की गाथा बताएंगे। अन्य सभी विभागों की समीक्षा करने पर संबंधित ग्राम पंचायत में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध किए गए संतोष पूर्ण कार्य पर कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण यंत्री विजय पवार, एसडीएम अनिल जैन, जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या, एसडीओपी मनोहर गवली एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!