Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

हंडिया में नही थम रहा अवैध शराब का धंधा

3 min read
Text Size:

 

 

 नर्मदा तट पर बसी धार्मिक नगरी हंडिया में शराब की दुकान बंद हो चुकी है। ये सब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नर्मदा सेवा यात्रा के बाद संभव हो सका। लेकिन तभी से शराब के अवैध कारोबार का जन्म हुआ, जो जमकर फलफूल रहा है। हालांकि, यह खुलेआम नही बल्कि अलग-अलग जगहों पर डेरा लगाकर बेची जा रही है।

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की धार्मिक नगरी के नाम से विख्यात हंडिया में अवैध कारोबार थमने क नाम नही ले रहा है। जिसमें अवैध शराब और रेत की चोरी सबसे ऊपर है। अब चाहे लाख निगरानी लग जाएं तब भी संबंधित लोग अपने मंसूबो को अंजाम देना जानते हैं। यही कारण है कि प्रदेश सरकार की सख्त हिदायत के बाद भी प्रतिबंध मुकम्मल नही हुआ है। इसकी मुख्य वजह यह कि कागजों के अलावा नजर में शराब की दुकान भले निर्धारित 5 किलोमीटर सीमा से बाहर है। परंतु , उनकी सप्लाई चेन बेखौफ फलफूल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हंडिया से शराब दुकान को हटे लंबा समय बीत चुका है। बावजूद यहां चुरी-छिपे उसका विक्रय बदस्तूर जारी है। इसका नजारा गोला रोड पर देखा जा सकता है। जहां सड़क किनारे खाली बॉटल, डिस्पोजल सहित अन्य कचरा फैला नजर आएगा। यहां ग्राहक को उसकी पसंदीदा शराब मुहैया करा देते हैं। सूत्रों की मानें तो विके्रता शराब का सीमित स्टॉक साथ रखते हैं। जिसके खत्म हो जाने पर दूसरा व्यक्ति इशारे का इंतजार करता है। ऐसा इसलिए , ताकि समय आने पर सब कुछ गायब कर सकें। हालांकि, वे भी जानते हैं कि ग्रामीण हर रोज अपनी आंखों से यह नजारा देख रहे हैं। बहरहाल, यहां ये कहना गलत नही होगा कि हंडिया में अलग-अलग जगहों से शराब बेची जा रही है। खैर , ये सब शासन-प्रशासन के लिए विचारणीय है। क्योंकि, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी नर्मदा सेवा यात्रा दौरान इसकी घोषणा की थी। वहीं यात्रा उपरांत उस पर अमल भी किया गया, तभी से हंडिया में शराब दुकान नही है। लेकिन शराब आसानी से मिलने की सुविधा अब तक खत्म नही हुई है, जो कहीं ना कहीं व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

आग लगी कि धुंआ उठा

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हंडिया के एक जागरूक युवक ने यहां सट्टे के पैर पसारते ही अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंनें सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड कर हंडिया में सट्टे की आमद को चिंताजनक करार दिया। साथ ही युवाओं के सुरक्षित भविष्य को लेकर इस पर प्रभावी रोक की मांग की थी।

विधायक उठा चुके मुद्दा

बता दें कि क्षेत्रीय विधायक डॉ आरके अवैध धंधो का मुद्दा उठाया है। नए साल के पहले दिन कलेक्टर ऋषि गर्ग से मुलाकात कर इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंनें अवैध रेत, शराब और जुआ-सट्टा सहित अन्य मादक पदार्थो की बिक्री बंद कराने की मांग की।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply