Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

29 जनवरी से श्रीराम कथा एवं विष्णु महायज्ञ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुरैना जिले के ग्राम बदरपुरा स्थित सती मैया तपोभूमि पर हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक आयोजन रखा है। इसी तारतम्य में 29 जनवरी से संगीतमयी श्रीराम कथा एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन रखा है। धार्मिक अनुष्ठान में विशेष सहयोगी पैंतीलीसी गांव त्यागी समाज है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार नए साल में कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार प्रारंभ हो गया है। २९ जनवरी से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे के मध्य यज्ञ-हवन किया जाएगा। वहीं कथा के अंतिम दिन 7 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ भंडारे का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार सती माता मंदिर में इस तिथि पर आयोजित अनुष्ठान में दूर-दूर से समाजिकजनों की सहभागिता रहती है। इस दिन हजारों लोग भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply