Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहे : कलेक्टर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हरदा के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता तथा आपूर्ति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वाहन चालकों की हड़ताल से डीजल पेट्रोल के उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो तथा डीजल पेट्रोल की आपूर्ति लगातार बनी रहे, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करें। जिला प्रशासन इस कार्य में पेट्रोल पंप संचालकों को हर संभव सहयोग करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन व प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी वासुदेव भदोरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि हरदा जिले में पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे। आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल डीजल लें, ताकि सामान्य आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और आवश्यकता अनुसार ही डीजल, पेट्रोल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम रिफाइनरी से लगातार आपूर्ति बनी हुई है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply