Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

साड़ी का फंदा डालकर की खुदखुशी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले कि टिमरनी तहसील मुख्यालय पर एक युवक ने साड़ी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाला महेंद्र पिता मनोहर गार्गे उम्र 23 वर्ष ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर यह कदम उठा लिया। फंदा लगाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में पीएम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply