Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल समाप्ति तक मंडी प्रांगण में कृषि उपज का नहीं होगा विक्रय

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी हरदा के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार 3 जनवरी से ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल समाप्ति तकमंडी में कृषि उपज का नीलामी कार्य बंद रहेगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन हरदा के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि प्रदेश में ट्रक ड्रायवरों की हड़ताल होने के कारण व्यवसायिक वाहनों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। जिसके कारण खरीदी गई उपज का लोडिंग पूर्ण रूप से बंद हो गया है, इस कारण उपज खरीदी करने में परेशानी हो जाएगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि अपनी उपज बुधवार 3 जनवरी से जब तक ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल समाप्त नही होती है तब तक मण्डी प्रांगण में विक्रय हेतु नहीं लाएं

63 Views
What do you think?

Leave a Reply