Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

माउंटेन मैन अंकित सेन फिर लहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

2 min read
Text Size:

 जबलपुर। हर कोई नववर्ष में नए-नए संकल्प ले रहा है। शहर के माउंटेन मैन अंकित सेन पहले भी कई तरह के परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने ना केवल देश का बल्कि शहर का भी नाम रोशन किया है। वे अपने कई रिकार्ड दर्ज करा चुके है। माउंटेनिंग के लिए कई संस्थाओं से कोर्स किया है, व ट्रेनिंग भी ली है। नववर्ष की शुरुआत अंकित हिमाचल प्रदेश केकरेरी झील कांगड़ा जिले के धर्मशाला से लगभग 9 किलोमीटर उत्तर पश्चित धौलाधार पर्व के पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लहराने वाले हैं। जो समुद्र तल से 2934 मीटर उपर है। अंकित अपनी टीम के साथ जाकर वहां ध्वज फहरांएगे। जिसके लिए वे ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलने वाले है। उनके साथ अंकित वैष्णव, देवकुमार, अराध्य यादव, मुगल सादाब भी इस यात्रा में शामि है।

बचपन से ही माउंटेनिंग का रहा शौक

अंकित ने कहा कि बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह थी। इसलिए मैने पर्वतारोही की राह आसान चुनी। यह रात आसान नहीं थी। पहाड़ों जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई बार माइनस तापमान का भी सामना करना पड़ा। जिसके लिए सेफ्टी किट साथ रहती है। हर कोई अलग-अलग तरीके से नववर्ष की शुरुआत करता है, मैं अपने नववर्ष की शुरुआत देश के लिए करना चाहता था। धौलाधार पर्वत पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरा सपना है।

2023 में अफ्रीका के माउंट किलीमंजारों में राष्ट्रीय ध्वज लहराया

2023 में अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलीमंजारों में राष्ट्रीय ध्वज लहराया था। यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस में राष्ट्रीय लहराया। हमेशा ही देश के लिए कुछ अलग करना चाहता है। अंकित बताते है कि तीसरा लक्ष्य आस्ट्रेलिया महाद्वीप जाने का है। जिसके लिए तैयारी कर रहा हूं। इस वर्ष 2024 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848 मीटर में पहुंचकर भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराना है।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply