Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हुई श्रद्धालुओं की फजीहत, नहीं मिली टैक्सी, ऑटो के पहिए भी थमे

1 min read
Text Size:

मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में नववर्ष के अवसर पर मैहर देवी दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 2 लाख होती है। इस बार अचानक हुई ट्रक व बस चालकों की हड़ताल से पेट्रोल टैंकर समय से न पंहुचने से पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जहां शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। मां शारदे के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भक्तों को तेल की किल्लत से परेशान रहे।

श्रद्धालुओं को नहीं मिली टैक्‍सी

दर्शन करने अपने वाहनों से आए दर्शनार्थियों को पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से औने-पौने दामों में तेल खरीदना पड़ा। वहीं स्टेशन और बस स्टेशन से श्रद्धालु भक्तों को मंदिर दर्शन के लिए ले जाने वाले आटो रिक्शा के पहिए भी थम गए। जिससे श्रद्धालु भक्तों को नववर्ष में मंदिर आने-जाने के लिए अधिक किराया चुकाने के बाद भी टैक्सी नहीं मिली।

लाेगों ने किया स्‍टाक

सोमवार दोपहर जैसे ही कुछ पंपों में पेट्रोल-डीजल मिलने की सूचना जरुरतमंदों को मिल तो लोगों में पंप पंहुचने की होड़ लग गई। हड़ताल की अफवाहों के चलते कुछ लोग गाड़ियों में तेल भरवाने के बावजूद गैलनों में तेल लेकर स्टाक करते दिखे।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply