खंभे से टकराई बाइक, पीछे बैठे बालक की मौत, चालक गंभीर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उस पर पीछे बैठे 11 वर्ष के बालक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय राजवीर पुत्र राजू नट गांधी नगर स्थित आम्बेडकर बस्ती में परिवार के साथ रहता था। वह स्कूल से पढ़ाई छोड़ चुका था। वह मोहल्ले में रहने वाले 18 वर्षीय संजय मराठी के साथ बाइक पर घूमने निकला था। संजय अपनी स्पोर्ट्स बाइक को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। दोनों बैरागढ़ से दाता कालोनी की तरफ जा रहे थे, तभी कैलाश नगर में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में राजवीर का सिर खंभे से टकरा गया। उसका सिर बुरी तरह फट गया और वह काफी दूर उछलकर जा गिरा, जबकि संजय भी बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती संजय की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

 

303 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!