Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

एक माह तक चलेंगे कार्यक्रम

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा जिला कार्यालय कमलकुंज में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोंजकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना के कार्यक्रमों में संगठन का सहयोग एवं एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी पंकज जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी मंडलों में इस कार्यक्रम को लेकर बैठक करने हेतु निर्देशित किया। आगामी 1 एवं 2 तारीख को हरदा जिले के सभी 8 मंडलों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 31 दिसंबर को माह के अंतिम रविवार के दिन होने वाली मोदी जी के मन की बात को लेकर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने हेतु कहा गया। बैठक में नमो एप को लेकर भी चर्चा की गई। नमो एप के माध्यम से संगठन के प्रत्येक कार्य को केंद्रीय नेतृत्व तक सीधा भेजने की व्यवस्था है एवं संगठन एप के माध्यम से प्रत्येक पदाधिकारी का प्रवास सुनिश्चित होकर होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थिती एवं हितग्राहियों के साथ फोटोग्राफ्स अपलोड किए जाएंगे। पार्टी का सदस्यता अभियान 24 जनवरी से नव मतदाता अभियान, लोकसभा हेतु जन मत सर्वेक्षण, मंडल में निवास करने वाले ऐसे बच्चे जो पुरस्कृत किए गए हो उनका सम्मान, मंडल में खेल प्रतिस्पर्धाओं हेतु विधायक, सांसद कप, विकसित भारत यात्रा के लिए 10 लोगों को ब्रांड एंबेसडर बनना, माइक्रो डोनेशन अभियान, मतदाता चेतना अभियान, गांव चलो अभियान, लाभार्थी संपर्क, मोर्चाओं की संयुक्त बैठक, किसान मजदूर सम्मेलन, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन हेतु पीले चावल देकर आग्रह करना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, नमो वॉरियर्स बनाना, कमल शक्ति वॉरियर्स बनाना, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के साथ संपर्क आदि कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। हरदा जिले में चलने वाली विकसित भारत यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। विभिन्न मोर्चा को आने वाले समय में उनके मोर्चा अनुसार कार्यक्रम दिए गए। वरिष्ठ नेता अशोक जैन ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला,भागवत ढोके, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल, राजू कमेंडिया, जगदीश सोलंकी, नितेश बादर, लोकेश मराठा, राधेश्याम गौर, गयाप्रसाद पांडे, विजय जेवलिया, मनीष निशोद सहित मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply