Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

कमल युवा खेल महोत्सव, हुई प्रतियोगिताएं  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कमल युवा खेल महोत्सव अंतर्गत स्थानीय नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजित किया गया। जिसमें स्कूलों की टीम ने भाग लिया। आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन प्रथम, महात्मा गांधी स्कूल द्वितीय एवं महर्षि विद्या पीठ तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बारह स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान मसनगांव, द्वितीय स्थान बिछोला एवं तृतीय स्थान पर रन्हाईकला की टीम रही। वहीं १९ वर्ष आयु की कबड्डी प्रतियोगिता में सोनतलाई प्रथम, रन्हाई द्वितीय एवं सेंट-एंस स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं १७ वर्षीय बालिका वर्ग में महर्षि विद्या पीठ प्रथम, सोनतलाई द्वितीय एवं उत्कृष्ट विद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में प्रथम वंशिका विश्नोई, दूसरा स्थान प्रीति कलम, 19 वर्षीय बालिका वर्ग गोला फेंक में प्रथम स्थान दुर्गा, द्वितीय स्थान शिवानी करोड़े, गोला फेंक बालक वर्ग में प्रथम राज पवार, द्वितीय स्थान पर गुरुदेव वरसकर रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम अक्षरा कनौजिया, द्वितीय स्थान पर कृतिका राजपूत रही। बालक वर्ग प्रथम अभय कैथवास द्वितीय धर्मेंद्र रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में अक्षरा कनौजिया प्रथम, डाली गुर्जर द्वितीय, बालक वर्ग में प्रथम अनुज लूनिया, द्वितीय यश देवड़ा, 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम अक्षरा कनौजिया, द्वितीय लाड़ली गुर्जर। बालक वर्ग में प्रथम अनुज लूनिया, द्वितीय स्थान पर कुणाल राजपूत रहे। इसी प्रकार 800 मीटर बालक वर्ग में अक्षत जोशी प्रथम एवं लोकेश ओझा द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रथम अनुज एवं दूसरा स्थान पर तनिश मालविया रहे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply