Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

स्कूली विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय में शासकीय एलएनपी हायर सेकेंडरी स्कूल रहटगांव के विद्यार्थियों को प्रदीप शर्मा एवं श्रीमती शिवानी ठाकरे द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें कला, विज्ञान एवं कॉमर्स के विद्यार्थियों को अपनी विषय की रुचि अनुसार महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों द्वारा मार्गदर्शित किया गया। विज्ञान के सहायक प्राध्यापक महेन्द्र सोलंकी ने सूक्ष्म जैविकी संबंधी उपकरण तथा मानव शरीर के विभिन्न तंत्र जैसे कंकाल तंत्र, किडनी, मानव नेत्र तथा सूक्ष्मदर्शी के बारे में विज्ञान प्रयोगशाला में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही समाजकार्य के सहायक प्राध्यापक प्रभुदयाल उमरिया एवं कम्प्यूटर विभाग के सहायक प्राध्यापक तपिश सोलंकी ने भी विद्यार्थियों को अपने विषय के बारे में मार्गदर्शित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में वरिष्ठ प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, डॉ.सोनाली गौर, श्रीमती योगिता गौर, श्रीमती ज्योति विरहा, संदीप खरे तथा समस्त स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply