Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह की भोपाल में जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठक, भितरघातियों पर होगी कार्रवाई

2 min read
Text Size:

 भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भोपाल पहुंच गए हैं। वे भोपाल में पार्टी के जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठकें कर रहे हैं।लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बैठकें आयोजित की गई । बैठक में तय किया गया कि मप्र विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और प्रभारी की बैठक में शामिल हुए ।

बताया जाता है कि बैठक में कुछ नेताओं ने असंतोष के स्‍वर भी बुलंद किए। उन्‍होंने मप्र विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए निर्णय पर सवालिया निशान लगाए। छतरपुर के जिलाध्‍यक्ष महाप्रसाद पटेल ने भी संगठन पर सवाल उठाए।

प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह का मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल हवाईअड्डे पर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने भी उनकी अगवानी की।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने मप्र विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 पर अपना ध्‍यान केंद्रित किया है। पार्टी ने जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस का दायित्‍व सौंपा है। इसके साथ ही समीक्षा बैठकों का दौर भी आरंभ हो गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष के साथ ही अन्‍य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने भी बैठक को संबोधित किया।

227 Views
What do you think?

Leave a Reply