Skip to content
Friday, 30 October 2026
राष्ट्रीय

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पिछले सप्ताह सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर राजौरी-पुंछ सेक्टर में जमीनी स्थिति की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्‍डे ने पिछले सप्‍ताह सेना के दो वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद राजौरी-पुंछ सेक्‍टर में जमीनी स्थिति की समीक्षा की। सेना के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने वहां जारी आतंकरोधी अभियानों को लेकर उन्‍हें जानकारी दी। उन्‍हें सुरक्षा ग्रिड को और सशक्‍त बनाने के लिए किये जा रहे उपायों की भी जानकारी दी गई।

सेना प्रमुख जम्‍मू में पहुंचने के तुरंत बाद स्‍थ‍िति की समीक्षा करने के लिए पुंछ रवाना हो गए। सेना प्रमुख ने कमांडरों के साथ विचार-विमर्श करने के साथ उन्‍हें अधिक पेशेवर तरीके से अभियान को संचालित करने का परामर्श भी दिया।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना के साथ राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के ब्रिगेड कमांडर को जोडा गया है। यह इकाई इस क्षेत्र में तीन नागरिकों की मृत्‍यु से संबंधित औपचारिक जांच में सूरनकोट में अभियानों की निगरानी कर रही है। सेना के काफिले पर हमले के बाद पूछताछ के लिए सैनिकों ने नागरिकों को कथित रूप से हिरासत में लिया था। हाल के समय में आतंकवादी हमलों में शहीद हो रहे सैनिकों के मामलों की जांच भी होगी।सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पिछले सप्ताह सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर राजौरी-पुंछ सेक्टर में जमीनी स्थिति की समीक्षा की

164 Views
What do you think?

Leave a Reply