Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राजनीति में सेवादल के सिपाहियों की भूमिका अद्भुत और सराहनीय : जीतू पटवारी

2 min read
Text Size:

भोपाल- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में दूसरी पारी में संपन्न हुई मप्र सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी और जिला/ शहर अध्यक्षों की बैठक में संवाद कर देश की जतना के लिए सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका को अद्भुत और सराहनीय बताया।

पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने और उसे संगठन को मजबूत कर उसे ताकत देने की जिम्मेदारी हम सभी की है। सेवादल अनुशासन के लिए जाना जाता है और सेवादल के एक-एक सिपाही का दायित्व है कि वह घर-घर जाकर अनुशासनात्मक तरीके से कांग्रेस की रीति-नीति, सिद्धांतों, विचारों को जन-जन तक पहुंचायें। सेवादल का कार्यकर्ता प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना से देश की सेवा करता है। जो भारत की मूल विचारधारा है, भगवान राम, बुद्ध की विचारधारा है जो हिन्दू धर्म की मूल भावना है भारत वर्ष की मूल भावना है, सभी धर्मों की मूल भावना है वहीं कांग्रेस की मूल भावना है।

पटवारी ने कहा कि 20 सालों से हम सत्ता में नहीं है, लेकिन पूरा जीवन हमने कांग्रेस को दिया है। सेवादल का पार्टी में पूर्ण समर्पण है। सेवादल आत्मबल के साथ काम करती है। सेवादल से जुड़े पुरानी पीढ़ी के लोगों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। राहुल गांधी का दृढ़संकल्प है लोकतंत्र की रक्षा करना और उनके संकल्प को पूरा करने के लिए हम लोकतंत्र को बचायेंगे।

सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सेवादल मप्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है। सेवादल का कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन के लिए हमेशा सौपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ताकत और साहस से करता है। सेवादल का अर्थ है सच्चाई, सेवादल का कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठ और स्वाभिमानी है, किसी भी परिस्थिति में वह अपनी पार्टी को धोखा नहीं देता वह अपनी पार्टी को मां की ममता समझता है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव लालजी मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी ब्रजकिशोर शर्मा, हरिशंकर राय, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, विजय साहू, ज्ञानसिंह दरबार, सिंटू कटारे, महेश जाटव, लल्ला यादव सहित प्रदेश भर के सेवादल के सिपाही उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश सेवादल के उपाध्यक्ष अरूण रोचवानी ने किया और यंग ब्रिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी ने सेवादल की बैठक में उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply