अटलजी के बताए सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – विष्णुदत्त शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- देश का सुशासन कैसे लाया जा सकता है, यह देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने करके दिखाया है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता की सेवा कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धेय अटलजी के सुशासन व संकल्पों को चरितार्थ कर रहे हैं। भारत रत्न वाजपेयी द्वारा बताए गए सुशासन के पाठ को भाजपा कार्यकर्ता प्रबुद्धजनों के साथ प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। संगोष्ठी को पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद व भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र यति ने किया।

सुशासन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री मोदी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्पों को चरितार्थ कर रहे हैं। देश में डिजिटलीकरण की शुरूआत अटलजी ने की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में प्रभावी तरीके से लागू करके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार अपने भाषण में कहा था कि मैं दिल्ली से गरीबों के लिए एक रूपए भेजता हूं तो 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटलीकरण का उपयोग कर सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि भेजते हैं। भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से एक रूपए गरीबों को भेजते हैं तो उन्हें पूरे एक रूपए मिलते हैं। यह है अटल बिहारी वाजपेयी का सुशासन। मोदी के विजनरी नेतृत्व ने इसके लिए 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ही बैंकों में गरीबों के जनधन खाते खुलवाए थे।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लागू की। देश की चारों दिशाओं को जोड़ने के लिए स्वर्ण चतुर्भुज योजना लागू की। भारत के अधिकांश गांव सड़कों से जुड़ चुके हैं। अटलजी ने देश की सभी ग्राम पंचायतों को फाइवर नेटवर्क से जोड़ने की शुरूआत की, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का कार्य किया है। अटलजी ने एक बार कहा था कि कहा था कि हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार होती तो कश्मीर से धारा 370 हटा दी जाती। अब मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई। गरीबों के जीवन में बदलाव और खुशी लाने का जो कार्य अटलजी ने प्रारंभ किया था, उसे नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटलजी के बताए सुशासन के पाठ को जन-जन तक पहुंचाएं।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!