10 दिनों में 12 लोगों को किया घायल, उपद्रवी बंदर को बेहोश कर पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। जिले के कन्नौद नगर में पिछले करीब 10 दिनों में लगभग 12 लोगों पर अचानक हमला कर घायल करने वाले वानर को इंदौर से आई वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बंदूक के माध्यम से बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कई घंटे के प्रयास के बाद मुश्किल से पकड़ा।

इसके बाद पहले तो स्थानीय वन अमले द्वारा पिंजरे के माध्यम से उक्त वानर को पकड़ने का प्रयास किए जाते रहे लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो फिर इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की रालामंडल अभयारण्य सेंचुरी की रेस्क्यू टीम के डिप्टी रेंजर शेर सिंह कटारे के नेतृत्व में आई।
टीम द्वारा पूर्व विधायक ब्रजमोहन के घर के समीप स्थित पीपल के पेड़ से लगी एक छत से रेस्क्यू कर वानर के बेहोश हो जाने पर जाल के माध्यम से उसे पकड़ा गया। इसके बाद उसे खिवनी अभयारण्य के जंगल में छोड़ गया है। इस दौरान एसडीओ शंकरलाल यादव, रेंजर सृजन जाधव एवं स्थानीय वन अमला मौजूद था। वानर के पकड़े जाने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
148 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!