Skip to content
Friday, 30 October 2026
राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – विपक्षी सांसदों का निलंबन वापसी तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली-  कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जब तक विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता तब तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा। संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए खड़गे ने सरकार पर विपक्ष को रोकने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसदों का निलंबन जानबूझकर किया गया है और इसका एकमात्र उद्देश्य तीन आपराधिक प्रक्रिया विधेयकों को बिना किसी बहस और चर्चा के पारित करना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने सभी विपक्षी सदस्यों को संसद से बाहर करने के लिए तानाशाही अपनाई है। इस बीच, कांग्रेस संसदीय दल-सी.पी.पी. की बैठक संसद परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सी.पी.पी. अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी सदस्य इस महीने की हुई लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर उचित और वैध मांग उठा रहे हैं।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply