Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

नए साल में 13 राज्य वन सेवा के अफसरों को मिलेगा आईएफएस अवार्ड

2 min read
Text Size:

 

गणेश पांडे, भोपाल। नए वर्ष में राज्य वन सेवा के 13 अफसर को तोहफे के रूप में आईएफएस अवार्ड मिलने जा रहा है। इसके लिए 22 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 2009 बैच के राज्य वन सेवा के अधिकारी रामकुमार अवधिया को आईएफएस पद पर प्रमोट करने के लिए हरी झंडी मिलने की संभावना है। 2009 बैच के राज्य वन सेवा के अधिकारी साल भर पहले ही आईएफएस मिल गया था, किन्तु गंभीर वित्तीय अनियमितता के चलते निवाड़ी एसडीओ रामकुमार अवधिया को आईएफएस अवार्ड नहीं मिल पाया था। विभाग ने उन्हें दण्डित किया था परन्तु राज्यपाल के समक्ष अपील करने पर उन्हें क्लीनचिट मिल गई। यही वजह है कि इस बार उनके नाम को कंसीडर किया जा रहा है। इसी प्रकार 2010 बैच की राज्य वन सेवा की अधिकारी हेमलता शाह को भी आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी मिल सकती है। विभागीय जांच के चलते पिछली डीसी में उनके नाम को कंसीडर नहीं किया गया था। इसके अलावा कमेटी 2011 बैच के आशीष बांसोड़, विद्याभूषण सिंह, गौरव कुमार मिश्रा, तरुणा वर्मा, हेमंत यादव, सुरेश कोड़ापे, प्रीति अहिरवार, लोकेश निरापुरे, राजाराम परमार, करण सिंह रंधा और माधव सिंह मौर्य को आईएफएस अवार्ड के लिए हरी झंडी दे सकती है। गड़बड़ियों में उलझे रहने की वजह से 2011 बैच की डॉ कल्पना तिवारी और राजबेंद्र मिश्रा के नाम विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि 13 अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड देने के लिए 2011 बैच से 2013 बैच के करीब राज्य वन सेवा के 39 अफसरों के नाम पर मंथन होगा।

213 Views
What do you think?

Leave a Reply