Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा एक्सटेंशन

1 min read
Text Size:
पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता के लिये उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिए निर्देश

भोपाल- रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन है। यह पूरे क्षेत्र को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। विंध्य क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विस्तार समय की माँग है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में आवंटित कक्ष में हुई विशेष बैठक में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रीवा के एक्सटेंशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का चिकित्सकीय स्टाफ पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समुचित चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करने के लिए चिकित्सकीय स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ़ के साथ अन्य सहयोगी स्टाफ़ की संख्या में वृद्धि करने की कार्यवाही करें, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदाय की जा सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चन्द्र डाड सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply