चोरों के हौसले बुलंद, विवाह समारोह से लिफाफों से भरा बैग हुआ चोरी, मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जहां भेापाल-इंदौर हाईवे पर बने गार्डन से लिफाफे चोरी होने की घटनाएं हो रही है। बता दें कि इन वारदातों को छोटे-छोटे युवा अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वो बच्चे सूखा नशा करते है।

जानें यहां मामला

विवाह समारोह की सीजन शुरू होते ही विवाह के बीच चोरी के मामले बढ़ गए है और चोर गिरोह भी इस समय सक्रिय हो गए हैं। इसका एक ताजा बीती रात को एक मैरिज गार्डन से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। खजुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भौरी क्षेत्र में स्थित प्ले होटल में बैरागढ निवासी प्रेमचंदानी परिवार के विवाह समारोह का रिस्पेशन चल रहा था। तभी स्टेज से गिफ्ट में मिले लिफाफो से भरा बैग भीड़ के बीच से अज्ञात चोर चुरा ले गया।

किस वार्ड का मामला

दरअसल, वार्ड निवासी महेश प्रेमचंदानी के बेटे का विवाह समारोह चल रहा था। वहीं, ग्राउंड में काफी लोगो की भीड़ थी। सभी लोग इंज्वाय कर रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर ने मौका मिलते ही गिफ्ट से भरे बैग को कब उठाकर गायब हो गए पता ही चला, पता ही नहीं चला। जानकारी के अनुसार, बैग में सैकड़ों लिफाफे व कीमती गिफ्ट थे। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

error: Content is protected !!